संस्थान परिचिय

कृषकों को कृषि से सम्बन्धित कार्य जैसे - फसल उत्पादन, फल एवं सब्जी उत्पादन, पशुपालन, पौध संरक्षण, कृषि अभियांत्रिकी, गृह विज्ञान, मृदा संरक्षण आदि पर प्रशिक्षण, सलाह एवं प्रदर्शन के माध्यम से नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी देने हेतु भारत सरकार द्वारा सभी जिलों में कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना की गई है। 1

KVK

कृषि विस्तार सेवाओं की महत्ता को स्वीकार करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (नई दिल्ली) ने चूरू जिले का कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रसिद्ध स्वयं सेवी संस्था, गाँधी विद्या मन्दिर, सरदारशहर में स्थापित किया है। इस केन्द्र ने मार्च 1993 से विधिवत् कार्य आरम्भ कर दिया है। केन्द्र का कार्यक्षेत्र नक्शे में अंकित है।